रायपुर- दुर्ग /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम क़व्वाल दुर्ग शहर के तकिया पारा निवासी शारिक अली मन्नी" भाई की आज 12 सितंबर रायपुर दूरदर्शन में डी डी -1 ( DD1 ) के लिए 5 क़व्वाली की रिकॉर्डिंग हुई। जिसका प्रसारण इसी महीने की 16 तारीख को ईद मिलादुन्नबी के दिन प्रसारण किया जाएगा,। 
जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर 24 को दूरदर्शन केंद्र रायपुर में कव्वाली की रिकॉर्डिंग सफलतापूर्व की गई जिसमें शारिक अली मन्नी" भाई की टीम में प्रदीप वर्मा एजाज पटेल और अतीक अहमद(राजनंदगांव) प्रमुख सहयोगी गायक के रूप मे मौजुद थे। 
साथ ही उनके टीम में
keyboard -रतनलाल बारिक,
handsonic -मनीष कुमार साकेत,
dholak -कन्हैया कुमार सोनी,
octapad - भिलाई के कवीन्द्र बर्मन (के बी दादा) ने अपनी सहभागिता निभाईl

कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन में दो भागो में 15 सितंबर शाम 4.30 बजे (दूरदर्शन स्थापना दिवस) एवं 16 सितंबर 3.30 बजे (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर डीडी -1 छत्तीसगढ़ चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने युसुफ सर दूरदर्शन केंद्र रायपुर और अतिक अहमद खांन सहित सभी सहयोगी मित्रों का शुक्रिया आभार व्यकत किया हैं। उन्होंने शहर की जनता व सहयोगी मित्रों से अनुरोध किया है कि क़व्वाली प्रोग्राम अवश्य देखें।
0 Comments