Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत,, जांच मे जुटी कोतवाली पुलिस...

दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत,, जांच मे जुटी कोतवाली पुलिस..... 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) कोतवाली थाना अंतर्गत शिक्षक नगर में आज शाम हुई चाकूबाजी की घटना में एक  युवक की  चाकूबाजों ने  निर्मम हत्या कर दी। विवाद दो गुटों के बीच लंबे समय से पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार देर शाम दोनों गुटों के लोगों का आमना सामना हो गया। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भारी पड़ गया। चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्ग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  बीएनस  की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर  उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।।
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। देर रात क्षेत्र में दो थानों का फोर्स स्थिति संभालने पहुंच गया।पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी हैँ,,। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में आकाश शर्मा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाजे के पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल शंकराचार्य में रेफर किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी वजह से क्षेत्र में माहौल गरमा गया, घटना की सूचना पर आरोपियों की तलाश में जुट गई । कोतवाली पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक भी दुर्ग थाने  का निगरानी गुंडा बदमाश था।। 

Post a Comment

0 Comments