HighLights
जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल
कैदी का बाहर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
कैदी पर कस्टम मिलिंग के लिए कमीशन लेने का है आरोप
रायपुर/( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की होटल में मौज ऐशो-आराम की खबर सामने आई है। कस्टम मिलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर ने जेल प्रहरी की मिलीभगत से जेल के बाहर 5 घंटे एक होटल में अपनी पत्नी के साथ बिताए। इतना ही नहीं इस दौरान, जेल प्रहरी कैदी चंद्राकर के बच्चों को मॉल में घुमाता रहा।।
इस कैदी के होटल से निकलते वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी पर कार्रवाई की है।
जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कैदी को एक बहाने से जेल से बाहर निकाला गया और उसे एक स्थानीय होटल में ले जाया गया, जहां उसने अपनी पत्नी के साथ समय बिताया। प्रहरी ने कैदी के बच्चों को मॉल में घुमाने का जिम्मा लिया और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और दोषी प्रहरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने जेल में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।।
0 Comments