Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया आमंत्रण भाजपा विधायक , वरिष्ठ नेता सक्रिय कार्यकर्ता हुए दिल्ली रवाना .....

एनडीए सरकार की ओर से नरेन्द्र मोदी, लगातार तीसरी बार पीएम  पद की लेंगे शपथ... शपथ ग्रहण समारोह आज दिल्ली में..
 दुर्ग/( सुनील शर्मा) देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जिसके शपथ ग्रहण समारोह पर छत्तीसगढ़ के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक एव सक्रिय कार्यकर्ता सहित अनेक लोग दिल्ली रवाना हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले से ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ कार्यलय से  व वारानसी के पीएम मोदी के संसदीय कार्यलय से दूरभाष के आधार पर मिले आमंत्रण पर दुर्ग जिला के पूर्व जिला अध्य्क्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी मोह. कासीम अली दुर्ग लोकसभा सीट से बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा से भाजपा को मिलने वाली विशाल जीत में दुर्ग शहर विधानसभा से भी जबरदस्त भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता हाजी कासिम भी रहे हैं।। दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा को जहां 4lलाख 38 हजार मतों से अधिक वोटों से जीत मिलने पर संसद विजय बघेल के करीबी माने जाने वाले हाजी कासिम भी दिल्ली पहुच चुके हैं। हाजी कासिम लखनऊ, वारणसी ,दुर्ग मे भी भाजपा को एतिहासिक जीत दर्ज कराने अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल हैं। 
 इसी तरह दुर्ग लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक लीड वैशाली नगर विधानसभा से दिलाने वाले विधायक रिकेश सेन को प्रधानमंत्री मोदीी का बुलावा आया है। आज शाम रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे युवा विधायक रिकेश सेन को अचानक मोदीजी का निमंत्रण मिला नतीजतन श्री सेन आज रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वो‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को मिली बड़ी लीड में वैशाली नगर से 73 हजार से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त मिली है। दुर्ग लोकसभा की कुल 9 विधानसभा में से भाजपा को वैशाली नगर से सर्वाधिक लीड दिलाने का लक्ष्य विधायक रिकेश सेन ने दोहराया था और इस जादूई आंकड़े को हासिल करने उन्होंने टीम सहित काफी मेहनत भी की थी नतीजतन उनके विधानसभा से भाजपा को सबसे अधिक मतों से लीड मिली है।
  
इसी तरह  सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन को आया निमंत्रण।वे रविवार सुबह रायपुर से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भाजपा नेता  बेलचंदन का कहना हैं कि वे  तीसरी बार की सरकार पर मोदी जी नेतृत्व में पूरे देश के किसान व सहकारिता के क्षेत्र में मजबूती आएगी जिससे विश्व पर भारत का परचम लहराएगा।

Post a Comment

0 Comments