नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आज सुबह 6 बजे के करीब नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक आसाराम, उनकी पत्नी एवं नाती मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का सड़क से गुजरने के दौरान ट्रैक्टर एवं ट्राली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर निकल गया जिससे ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर असंतुलित हुआ और सड़क किनारे चल रहे दंपत्ति को कुचलता आगे बढ़ गया। इस दौरान महिला ने गोद में पकड़े अपने नाती को दूर फेंक दिया। जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट से बच गया परंतु दम्पत्ति को गंभीर
स्थिति में अहिवारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष का इलाज चल रहा है। नंदिनी पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।।
0 Comments