उत्तर प्रदेश में चल रहें लोकसभा के पांचवे चरण के चुनाव मे दुर्ग के भाजपा नेता हाजी कासिम अली ने लखनऊ पहुंचकर भाजपा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव प्रसार अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया....
लखनऊ /( सुनील शर्मा) दुर्ग शहर के मुस्लिम समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता हाजी मो० कासिम अली रजा ने अपने साथियों समेत उत्तर प्रदेश में चल रहें लोकसभा के पांचवे चरण के चुनाव मे दुर्ग से लखनऊ पहुंचकर भाजपा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव प्रसार अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। साथ ही वे वहां मुस्लिम समाज के लोगों से संपर्क स्थापित कर केन्द्र की भाजपा सरकार के उपलब्धियो को समाज के मध्य रखकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाजी मो० कासिम रजा लखनऊ के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जैसे मीना शाह कैसरबाग, नजीराबाद, इमामबाड़ा, दारूलशफा के इलाकों मे जबरदस्त महौल बना रहे है। इसके स्वरूप मुस्लिम समाज मे लखनऊ लोकसभा में हर्ष का महौल बन गया है। उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ के बाद वे वारानसी में भी समाज के वरिष्ठ नेताओ के मध्य केन्द्र की भाजपा उपलब्धि एव जन उपयोगी कार्यो को लेकर समाज के बीच अपनी बात प्रमुखता के साथ रखेंगे साथ ही मुस्लिम समाज के पुरुष एवं महिला मतदाताओ के मध्य भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील करेंगें। लखनऊ में वे कि 18 व 19 मई को सांय करीब 5 बजे से मुस्लिम समाज के बीच जाकर कई नुक्कर सभाएं लेकर मोदी सरकार के उपलब्धियो को समाज के मध्य रखकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
सभााओंं में कहा कि पूरे भारत देश मे 25 करोड़ घर बनवाने की योजनााओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाया। साथ ही जनता को केन्द्र के मोदी सरकार का नारा सबका साथ, सबका विकास, व सबका विकास के नाम पर अनेक जगहों पर रैली भी की। जगह जगह पर आयोोजित रैली में काफी भी भीड़ भी रही ।इसके साथ वे भाजपा पार्टी के हित में प्रेस वार्ता भी ली। वे डंके के चोट पर यह कहते हुए कहा कि इस बार चार सौ पार का नारा भी लगाया और जनता को भरोसा दिलाया। लखनऊ के भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के विषय में कहा कि वे सहज सरल किस्म के व्यक्ति है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अमुल्य योगदान हैं पार्टी को उनके अध्य्क्ष कार्यकाल भी जिक्र करते हुए पार्टी को एक नई दिशा व पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान हैं। उनकी जनता के बीच छवि बहुत ही साफ है ., इसके साथ जनता व संसदीय क्षेत्र में उनकी अच्छी मजबुत पकड़ की जमकर सराहना की। है। जनता के बीच उन्होंने राजनाथ सिंह के संसदीय कार्यकाल में जो विकास हुआ है, वह सब जनता तक पहुंचाने का भी कार्य किया। वे पिछले एक सप्ताह से लखनऊ में ताबढतोड़ चुनावी प्रचार-प्रसार अभियान में जोर शोर से लगे हुए है।
0 Comments