दुर्ग संसदीय क्षेत्र में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा, साजा, नवागढ़ बेमेंतरा विधान सभा सीट हैं वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट पर वर्तमान भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 3 लाख 97 हजार से भी अधिक मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज किये थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू से हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को इस बार युवा प्रत्याशी होने तथा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी होने के कारण दिया गया है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र में दुर्ग शहर,पाटन विधान सभा के अलावा उनकी पकड़ काफी कमजोर हैं। कुछ मतदाता का मानना हैं कि साहू समाज में भी उनकी खास पकड़ नहीं हैं। वैसे भी साहू समाज के वोट भाजपा के वोट बैंक माना जाता हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के बारे में कुछ लोग जमींन दलाल के रूप में जानते हैं। वही दो विधान सभा के अलावा अन्य विधान सभा में उनको कही पहचानते भी नहीं हैं। साहू समाज के सदस्य एव पूर्व पार्षद विष्णु साहू ने कहा कि हमारे लिए पहले देश है फिर समाज समाज के 90 प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में पड़ते हैं। इस लिहाज से भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी के जीत का अंतर इस बार 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज कराएंगे। इस बार के चुनाव में सनातन धर्म, काफी जागरूक हुआ हैं। राम मन्दिर निर्माण के नाम पर काफी वोट भाजपा के पक्ष में पड़ेंगे। साथ ही मोदी की गैरंटी, व महतारी वंदन योजना का लाभ भी भाजपा को मिलेगा। महिला वोटर मोदी के साथ हैं। अधिकाँश मतदाताओ से यह पूछे जाने पर राहुल गाँधी व कांग्रेस पार्टी पर साफ सब्द में कहा की उन पर हमे भरोषा ही नहीं हैं। वहीं किसान भाजपा के साथ हैं इनका मुख्य बात यह हैं उनका दो साल का रुका हुआ बोनस मिला हैं। इस लिहाज़ से पूरे प्रदेश में 11 सीट भाजपा के जीतने की संभावना हैं।
*लोकसभा निर्वाचन की तैयारी पूर्ण
*1509 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना, 8 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान*
*-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का लिया जायजा*
*-7 मई को अपने-अपने मतदान केन्द्रों में मतदान कार्य संपन्न कराएंगे*
/लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आज जिले में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के 1509 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। जिले में 8450 अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों एवं दो आंशिक बेमेतरा एवं साजा विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान कार्य संपन्न कराएंगे।
जिले में मतदान 7 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल पहुंचकर वितरण कार्यो एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों से बातचीत कर जानकारी ली और उन्हें अपने सामग्री का मिलान करने को कहा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी। मतदान दल मतदान सामग्री का मिलान कर मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए।
विधानसभा 62 पाटन के 246 मतदान केंद्र, 63 दुर्ग (ग्रामीण) के 230 मतदान केंद्र, 64 दुर्ग (शहर) के 224 मतदान केन्द्र, 65 भिलाई नगर के 169 मतदान केन्द्र, 66 वैशाली नगर के 256 मतदान केन्द्र, 67 अहिवारा के 260 मतदान केन्द्र, 68 साजा के 102 मतदान केन्द्र एवं 69 बेमेतरा के 22 मतदान केन्द्र हेतु कुल 7243 मतदान अधिकारियों को आज रवाना किया गया, जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, मतदान अधिकारी-2, मतदान अधिकारी-3 शामिल है। 1207 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। इन मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया है। ।
*20 लाख 90 हजार 414 मतदाता चुनेंगे सांसद*
- आज 07 मई को होगी मतदान*
दुर्ग लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में तीसरे चरण में 07 मई 2024 दिन मंगलवार को मतदान होगा। 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता चुनेंगे सांसद संसदीय क्षेत्र दुर्ग में 09 विधानसभा क्षेत्र (62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा, 68 साजा, 69 बेमेतरा, 70 नवागढ़) शामिल है। मतदान केन्द्रों की संख्या 2223 है। सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या 36 (29 जिला दुर्ग, 07 जिला बेमेतरा) है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2090414 है। जिसमें पुरूष 1042000 मतदाता, महिला 1048360 एवं अन्य 54 मतदाता है। आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या 18 से 19 वर्ष के 56330, 20 से 29 वर्ष के 460852, 30 से 39 वर्ष के 620513, 40 से 49 वर्ष के 416849, 50 से 59 वर्ष के 294945, 60 से 69 वर्ष के 153535, 70 से 79 वर्ष के 68935 और 80 प्लस वर्ष के 18445 मतदाता है।
मतदान दलों को सामग्री वितरण/वापसी विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 67 अहिवारा के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन, 64 दुर्ग शहर 68 साजा (आंशिक), 69 बेमेतरा (आंशिक) के लिए मानस भवन दुर्ग को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर के लिए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग ) को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है। श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में मतदान सामग्री वापसी, स्थल, मतगणना एवं स्ट्रांग रूम बनाया गया है। विधानसभा 68 साजा (आंशिक) तथा 69 बेमेमतरा (आंशिक) के क्रमशः 101 तथा 22 मतदान केन्द्रों की सामग्री का वितरण मानस भवन दुर्ग से किया जाएगा तथा वापसी श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में होने के उपरांत कृषि उपज मंडी बेमेतरा को भेजा जाएगा। जिसकी मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा की जाएगी। ।
जिला प्रशासन ने की शांतिपूर्ण मतदान की अपील
*संभागायुक्त, आई.जी. और कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम सामग्री वापसी स्थल का किया निरीक्षण*
/ दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज पहुॅचकर स्ट्रांग रूम व सामग्री वापसी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों एवं दो आंशिक बेमेतरा और साजा विधानसभा क्षेत्रों के सामग्री वापसी के लिए अलग-अलग बनाए गए स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सामग्री वापसी के लिए बनाए गए स्ट्रांग एवं पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर लगाए गए सीसी टीवी कैमरे की भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने 6 विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम के सुरक्षा उपायों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, एएसपी श्री अभिषेक झा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, श्री लवकेश ध्रुव, श्री महेश राजपूत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा श्री सोनल डेविड सहित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments