Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Eid 2024: ईद पर इकबाल अंसारी के घर पहुंचे राम मंदिर के मुख्य पुजारी, गले मिलकर दिया भाईचारे का पैगाम

ईद के मौके पर राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचे और ईद की बधाई दी।। 
अयोध्या: /( सुनील शर्मा) बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर राम लला के प्रधान पुजारी अचार्य सत्येन्द्र दास पहुँचे। इकबाल अंसारी को ईद की बधाई दी।सपरिवार इकबाल अंसारी ने राम लला के प्रधान पुजारी का स्वागत किया। ईद के मौके पर रामलला के पुजारी ने इकबाल अंसारी के आवास से संदेश दिया।हिंदू मुस्लिम एकता के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा आज ईद की मुबारकबाद देने आया हूं। इकबाल भाई के घर, इस समय हमारे यहा चल रहा है। रामनवमी का पर्व, मुस्लिम भाइयों के भावना की हो पूर्ति करने की कामना करता हूं।। 
बाबरी पक्ष के पक्षकार और मैं हूं राम जन्मभूमि का पुजारी, हमारे पर्व में इन लोगों की पूरी सहभागिता रहती है। इस तरह हम भी अपना योगदान देने के लिए ईद के मौके पर आए हैं। पूरे देश को है संदेश जिस तरह हमारे यहां है एकता हम लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं त्योहार उसी तरह पूरे देश में मनाया जाए उत्सव त्यौहार हिंदू और मुसलमान दोनों मिलजुल कर बनाए त्योहार और रहे प्रेम पूर्वक...। 
वही बाबरी पक्षकर इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की है नगरी, अयोध्या के साधु संतों को माना जाता है। पूज्य, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए पुजारी जी को आमंत्रित किया है। हिंदुओं के यहां रामनवमी चल रही है। हम लोग सौहार्दपूर्वक त्योहार मना रहे हैं।अयोध्या में अदब तहजीब है भाईचारा है साधुओं का सम्मान, इसी तरह लोगों को रहना चाहिए।। 

Post a Comment

0 Comments