अयोध्या./( सुनील शर्मा) भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीआईपी और वीवीआईपी के दर्शन के लेकर प्रयास करते हैं जिसमें तमाम बार ठगी के भी शिकार होते हैं. अब राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बड़ी पहल राम भक्तों के लिए शुरू की है जिसमें निशुल्क प्रतिदिन 600 विशिष्ट पास राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा. इसके लिए समय बॉन्ड किया जाएगा.।
बताया गया है कि सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 100 लोगों को पास दिया जाएगा. इसके साथ ही 9 से 11, 1 से 3,3 से 5 और 5 से 7 तक तथा 7:00 से 9:00 बजे तक प्रत्येक पालियों में सौ-सौ लोग दर्शन करेंगे. कुल 600 लोग विशिष्ट दर्शन पास के जरिए राम लला का दर्शन कर सकेंगे जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट 50 पास जारी करेगा.।
राम लला दर्शन के फ्री वीआईपी पास ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे
राम लला दर्शन के फ्री वीआईपी पास ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे20 पास ऑनलाइन बनाए जा सकेंगे और 30 पास प्रत्येक पालियों में अतिविशिष्ट जनों के लिए आरक्षित किया जा सकेगा. अयोध्या पहुंचने वाले राम भक्तों के लिए एक बड़ी सौगात होगी जिसका तोहफा राम मंदिर ट्रस्ट राम भक्तों को देने जा रहा है. भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंच रहे हैं पिछले दो महीने में करोड़ों राम भक्तों ने रामलला का दर्शन किया.।
हर दिन डेढ़ लाख रामभक्त कर रहे दर्शनधीरे-धीरे यह संख्या प्रतिदिन और भी बढ़ती जा रही है. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख लोग रामलला का दर्शन कर रहे हैं. वीआईपी दर्शन के नाम पर तमाम जगहों से धन उगाही की शिकायत मिली थी जिसमें कई लोग सामने भी आए. इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से धनउगाही के खिलाफ आवाज उठाई थी.।
राम भक्तों को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक कर रहे राम भक्तों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की थी. अब राम भक्तों को ठगी से बचाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बड़ी पहल शुरू किया है. प्रतिदिन 600 व्यक्ति रामलला का वीआईपी दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए विशिष्ट दर्शन पास जारी किया जाएगा. यह पास ऑनलाइन भी लिया जा सकता है. इसके अलावा कैंप कार्यालय पर भी बनवाया जाएगा और सबसे अहम की अति विशिष्ट जनों के लिए 30 पास आरक्षित किए जाएंगे.।
प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख राम भक्त दर्शन पूजन कर रहे
प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख राम भक्त दर्शन पूजन कर रहेश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विशिष्ट दर्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है. प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख राम भक्त दर्शन पूजन कर रहे हैं. राम भक्त आसानी से दर्शन पूजन कर सके इसको लेकर पहले से ही विशिष्ट दर्शन की सुविधा शुरू की गई थी. इ समें प्रतिदिन 600 पास बनाए जा रहे हैं 6 पाली में इन पास धारकों के दर्शन होंगे जिसमें जिसमें सुबह 7:00 से 9:00 तक 100 लोग जा सकते हैं तो वही 9 से 11 और 1 से 3, 3:00 से 5:00 तक और 5:00 से 7:00 तक तथा 7:00 से लेकर 9:00 तक 100 श्रद्धालु विशिष्ट दर्शन के जरिए राम मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा 20 पास ऑनलाइन बनाए जाएंगे. 50 पास ट्रस्ट के अधीन होंगे तथा 30 पास विशिष्ट जनों के लिए होंगे.। ।
0 Comments