Chandra Grahan 2024 Date time In India:
दुर्ग /( सुनील शर्मा) इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को यानी कल लगने वाला है. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. इस दिन देशभर में होली का त्योहार भी मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग करीब 100 साल बाद बना है. चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा और भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं.
कब लगेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2024 Date)
ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लगेगा. चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी.
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024 when and where watch)
होली के दिन लगने जा रहा ये चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों से दिखाई पड़ेगा.।
0 Comments