सबसे पहले हमें अपना नाम महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची में चेक करना चाहिए। अगर हमारा नाम अंतिम सूची में है, तब हमारे खाते में पैसा जरूर भेजा गया होगा। इसके बाद आपको यह कंफर्म करना चाहिए कि आपके खाते में पैसा जमा हुआ है या नहीं। चलिए हम आपको बताते हैं कि खाते में योजना का पैसा 1000 रूपये आया है या नहीं इसको कंफर्म कैसे करना है।
स्टेप-1 खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं कन्फर्म करने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।।
स्टेप-2 फिर अपना लाभार्थी क्रमांक या रजिस्टर मोबाइल नंबर या आधार नंबर कोई भी एक जानकारी निर्धारित बॉक्स में भरें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दीजिए।
स्टेप-3 कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगा। यहाँ आवेदक का नाम, पति का नाम दिखाई देगा। इसके साथ ही सबसे नीचे भुगतान की स्थिति भी दिखाई देगा। यहां आप देख सकते हैं कि आपका किस खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा किया गया है।।
स्टेप-4 भुगतान की स्थिति में पैसा जमा होने की जानकारी दिखाई दे रहा है, तब आपको अपने बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स को चेक करना है। इसके अलावा अपने बैंक में जाकर पासबुक को अपडेट करवाना है। पासबुक में भी महतारी वंदन योजना का ₹1000 जमा होने की एंट्री नहीं है, इसका मतलब आपके खाते में पैसा नहीं आया है। ऐसी स्थिति में आपको फौरन अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक एवं डीबीटी इनेबल करवाना होगा।।
0 Comments