Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश: राजा रघु ने बनाया था शिव मंदिर… 38 साल बाद अयोध्या में हुई पूजा, रामलला भी रहे मौजूद

अयोध्या में शिव भक्तों को 38 साल बाद उस मंदिर में पूजा करने का मौका मिला, जिसे भगवान श्री राम के पूर्वज महाराजा रघु ने बनाया था. साल 1992 के मंदिर-मस्जिद विवाद के चलते यहां पूजा-अर्चना बंद हो गई थी. लिहाजा, यह स्थान उजाड़ और क्षतिग्रस्त हो गया था. श्री राम जन्मभूमि निर्माण के साथ ही इसका भी जीर्णोधार हुआ है. 

अयोध्या /( सुनील शर्मा) श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद शिव भक्तों के लिए भी खुशखबरी आ गई है. मंदिर-मस्जिद विवाद की काली छाया के बाद अब लगभग 38 वर्ष बाद शिव भक्तों को यह खुशखबरी मिली है. एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीले पर स्थित शिव मंदिर में इस शिवरात्रि को धूमधाम से भोले का अभिषेक भी हुआ. 

पूजन के समय खुद रामलला भी मौजूद रहे. इसके पहले मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच सुरक्षा कारणों से कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में पूजा नहीं होने की वजह से यह स्थान उजाड़ और क्षतिग्रस्त हो गया था. श्री राम जन्मभूमि निर्माण के साथ ही इसका भी जीर्णोधार हुआ है. यहां पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था.। 

श्री राम की जन्मभूमि से जब विवाद की काली छाया हटी, तो परिसर में स्थित कुबेर टीले पर शिव मंदिर के अच्छे दिन भी आ गए. पहले इस स्थान को पुरातात्विक धरोहर माना जाता था. मगर, 1992 में परिसर में हुए विध्वंस के बाद इसे भी अधिग्रहण के दायरे में शामिल कर लिया गया था. । 


Post a Comment

0 Comments