नई दिल्ली /( सुनील शर्मा) इस समय काफी लोग ऐसे होंगे जो कि बैंक के द्वारा लगाएं जाने वाले चार्जेस से परेशान होंगे तो एसबीआई का बेसिक सेविंग खाता (BSBD Account) आपके लिए सही ऑप्शन के तौर पर है। इस खाते में कई भी शख्स केवाईसी दस्तावेज पूरा करके ओपन करा सकते हैं।
कौन खुला सकता है खाता
बता दें एसबीआई का खाता कोई भी देश का नागरिक खुलवा सकता है। इसमें सभी शर्तें साधारण सेविंग खाते की तरह ही होती हैं। ये खाता ओपन कराने से पहले ईकेवाईसी करना बेहद जरुरी है। इस प्रोसेस को करना बेहद जरुरी है।
मिनिमम बैलेंस और ब्याज दर
बता दें इस खाते में मिनिमम बैलेंस की जरुरत नहीं होती है। ये खाता किसी भी शाखा में ओपन कराया जा सकता है। अधिकतम बैलेंस की कोई लिमिट नहीं है। इसमें आप चाहें जितना पैसा जमा कर सकते हैं।
इस खाते पर साधरण सेविंग खाते के मुताबिक ही ब्याज मिलेगा। पैसों का लेनदेन शाखा से या एटीएम से किया जा सकता है। इस अकाउंट पर बेसिक रूपे एटीएम कम डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कितना लगेगा सर्विस चार्ज
रूपे एटीएम कम डेबिट कार्ड मुफ्त में जारी किया जाएगा और कोई भी सालाना मेंटिनेंस चार्ज नहीं लगाया जाता है।
इलेक्ट्रिक पेमेंट चैनल जैसे एनईएफटी/आरटीजीएस से पैसे मंगाने या फिर भेजने का कोई चार्ज नहीं लगेगा।
केद्र और राज्य सरकार के द्वारा जारी किया गया चेक डिपॉजिट मुफ्त में होगा।
खाते को एक्टिव रखने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है।
खाता बंद करवाने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
0 Comments