रामलला के दिव्य रूप के दर्शन यहां करें, यहां देखें प्रभु श्री राम के 7 दिन के 7 रूप...... अयोध्या/( सुनील शर्मा / प्रभु श्री राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के बाद नित्य नवीन छायाचित्र के दर्शनीय हैं।
1.अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां देखें 22 जनवरी के प्रभु श्री राम के बाल स्वरुप की अद्भुत तस्वीरें. यह तस्वीर है प्रभु श्री राम के पहले दिन की दिस दिन प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रभु श्री राम का स्वरुप इतना मनमोहक था पूरी दुनिया में लोगों की नजरें नहीं हटी. 2..यह तस्वीर है रामलला की दूसरे दिन यानि 23 जनवरी की.प्रभु राम को मस्तक से लेकर पैर के नाखून तक दिव्य आभूषणों से सजाया गया था. इस दिन आसमानी और नांरगी रंग के वस्त्र में दिखें रामलला..
3..तीसरे दिन यानि 24 जनवरी को रामलला ने सिर पर बेहद सुंदर और दिव्य मुकुट भी धारण किया हुआ था. बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र में नजर आए रामलला. प्रभु श्री राम का यह रूप बहुत ही मनमोहक था..
4. 25 जनवरी के भगवान श्री राम के अलौकिक दर्शन यहां करें. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र में प्रभु श्री राम का ये यह दिव्य रूप बहुत अलौकिक था..
5..26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन रामलला पर तिरंगा का रंग नजर आया. इस दिन लाखों की संख्या में लोग प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या नगरी पहुंचे. इस दिन तिरंगे के रंग की माला रामलला पर बहुत सुशोभित कर रही थी...
6..27 जनवरी को रामलला का रुप बहुत ही अद्भुत था. रंग बिरंगे फूलों की माला प्रभु श्री राम के इस मूरत को और सुंदर बना रही है. रामलला के भक्तों की नजर उनसे हटने का नाम नहीं ले रही थी..
0 Comments