Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Mahtari Vandana Yojana की अंतिम लिस्ट हुई जारी, देखे लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम

रायपुर /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ में कुछ समय पहले ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। इस योजना में छत्तीसगढ़ राज्य की सभी विवाहित महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है वह इसमें आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। 
बताया जा रहा है कि इस योजना में अब तक 75 लाख से भी अधिक महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। जल्द ही इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त महिलाओं के बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी।
mahtari vandana yojana cg state gov in list जिन पात्र महिलाओं का इस योजना के अंतर्गत चयन किया गया है। उनकी एक लिस्ट जारी कर दी गई है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां पर हम आपको इसी योजना की इस लिस्ट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।। 
छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना की सिलेक्शन लिस्ट हुई जारी (महतारी वंदन योजना लाभार्थी लिस्ट छत्तीसगढ़)
महतारी वंदना योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की जो भी पात्र महिलाएं हैं उनको ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि हर महीने प्रदान की जाएगी। 8 मार्च 2024 से इस योजना की पहली किस्त बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी। इस योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ भी विजिट करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की और छत्तीसगढ़ सरकार की यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से महिलाएं आवेदन करके इसका लाभ ले सकती है। इस योजना के बारे में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चुनावी घोषणा पत्र में जानकारी देती गई थी।। 
mahtari vandana yojana list pdf अपना नाम?, (महतारी वंदन योजना का लिस्ट कैसे देखें)
mahtari vandana yojana list pdf : अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है और आपने महतारी वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन किया था तो आप इसके द्वारा जारी की गई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका आपको नीचे हम बताएंगे इस आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।

स्टेप 1- सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना से जुड़ी हुई ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना है।

स्टेप 2 – यहां पर होम पेज पर आपको अनंतिम सूचि का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – इसके बाद आपके सामने महतारी वंदना योजना की अंतिम सूची चेक करने का पेज खुल जाएगा।। 

स्टेप 4- यहां पर आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना है और अपने क्षेत्र का चुनाव करना है।

स्टेप 5- इसके बाद आपको अपने ब्लॉक परियोजना और सेक्टर का चुनाव करना है।

स्टेप 6- अंत में आपको अपने गांव या वार्ड के साथ आंगनवाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करना है।

स्टेप 7- जैसे ही आप यह दी गई जानकारी सेलेक्ट कर लेते हैं आपके नीचे एक लिस्ट नजर आने लग जाती है।

स्टेप 8- इस लिस्ट के अंदर आपके आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत या आपके वार्ड में जो भी पात्र महिलाएं हैं उनका नाम नजर आने लगता है।

स्टेप 9- यहां पर आपको आवेदक क्रमांक, आवेदन करने वाली महिला का नाम, पति का नाम जैसी जानकारी नजर आएगी।। 

स्टेप 10- इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ गया है तो आपको इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा।


स्टेप 11- जिन महिलाओं का नाम महतारी वंदना योजना की लाभार्थी लिस्ट में आ चुका है उन सभी को बधाई।


स्टेप 12- हम नियमित रूप से आपको महतारी वंदना योजना से जुड़ी हुई जानकारी ऐसे ही देते रहेंगे।। 

इसे भी पढ़े – महतारी वंदना योजना की आपत्ति लिस्ट जारी, आपत्ति दर्ज की है तो नाम चेक कर लें


CategoriesMahtari vandana yojana

TagsBreaking news, Mahtari vandana name list, Mahtari vandana yojana, Mahtari vandana yojana list in Hindi

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदना योजना में सभी महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह 1000 रूपए, फिर से शुरू होंगे आवेदन

महतारी वंदना योजना का लाभ उठाना है तो खाते से लिंक करा लें आधार, वरना नहीं मिलेगा लाभ। 


Post a Comment

0 Comments