रायपुर /( सुनील शर्मा) यह योजना जनकल्याणकारी योजना है जिसका लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो महिलाएं गरीब है और जो निम्न वर्ग की महिलाएं हैं उन सभी को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।। इन महिलाओं को मिलेगी प्रथम किस्त
सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की सूची जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना की सूची गांव वार जारी की गई है यानी कि हर गांव की सूची पोर्टल पर जारी की गई है। इस पोर्टल पर सभी पात्र महिलाओं के नाम दर्ज किए गए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महिलाओं की महतारी वंदन योजना की सूची देख सकते हैं।
इस योजना का लाभ उठाने वाली महिला 21 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
इसका योजना का लाभ सिर्फ विवाहित महिलाओं को मिलेगा।
इसके अलावा, ऐसी महिलाएं जो विधवा, तलाकशुदा या परित्यागित हैं, इसके लिए पात्र होंगी।
महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।।
0 Comments