Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, यज्ञशाला और गौशाला निर्माण को भी मंजूरी

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में 500 दर्शकों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। यज्ञशाला व गौशाला संग सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पार्ट-टू का भी निर्माण होगा। दर्शन के मध्य प्रथम व द्वितीय तल निर्माण को हरीझंडी मिली।। 
अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि परिसर में फिर ऑडिटोरियम के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। यह ऑडिटोरियम 500 दर्शकों की क्षमता का अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसके साथ ही यहां पर यज्ञशाला व गोशाला का भी निर्माण कराया जाएगा। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की भवन निर्माण समिति की बैठक में इन प्रस्तावों के औचित्य व अनौचित्य पर गहन विमर्श के बाद समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी।। 
मौसम के बिगड़े मिजाज के बावजूद निर्माण समिति की बैठक अपने निर्धारित समय पर करीब साढ़े नौ बजे शुरू हो गयी। रिमझिम बारिश को देखते हुए रविवार को स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बैठक में सबसे पहले एलएण्डटी की ओर से राम मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के मध्य प्रथम तल व द्वितीय तल के निर्माण को लेकर एस ओपी का प्रेजन्टेशन दिया। इस प्रेजन्टेशन में भरोसा दिलाया गया कि निर्माण कार्य के कारण श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी। इसके बाद इस निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए भी समिति ने सहमति प्रदान कर दी। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने बताया कि निर्माण कार्य एकाध दिन में प्रारम्भ हो जाएगा।। 
तीर्थयात्री सुविधा केंद्र का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्यः श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा मिश्र के मुताबिक पब्लिक फैसिलिटी सेंटर (पीएफसी) का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच इस पीएफसी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। बताया गया कि लॉकरों की संख्या में बढ़ोतरी के अलावा एक अतिरिक्त तल का भी निर्माण कराया जाएगा। इस त एक हजार यात्रियों के विश्रामालय की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीएफसी में फिलहाल 14 काउंटरों पर सामान जमा करने और इतने ही काउंटरो सामानों की वापसी की व्यवस्था है। एक काउंटर में 360 व्यक्तियों का सामान जमा हो रहा है। एक घंटे के लिए जमा होने वाले सामान में दर्शन की अवधि तक करीब 12 चक्र अलग-अलग दर्शनार्थी अपना सामान जमा कर पुनः वापस ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसे 12 काउंटर अतिरिक्त बढ़ाए जाएंगे।। 
सप्त ऋषि मंडपम में दिन व मंदिर परिसर में रात्रि में होगा निर्माण श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मंदिर परिसर में रात्रि व कुबेर टीला क्षेत्र में दिन में निर्माण कार्य होगा। यहां सप्त ऋषि मंडपम का निर्माण होना है। बताया गया कि राम पथ का भी पूरी क्षमता में उपयोग करने के लिए मंदिर निर्माण की सामग्रियों की आपूर्ति अब रात्रि में करायी जाएगी और अनलोड का भी कार्य रात्रि में होगा। बैठक में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय, अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, एलएण्डटी के पीड़ी वीके मेहता, टीईसी के पीड़ी वीके शुक्ला, सीबीआरआई के पूर्व निदेशक एके मित्तल मौजूद रहे।। 

Post a Comment

0 Comments