Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ayodhya News: दो और ओवरब्रिज के निर्माण की मिली सौगात, प्रस्ताव स्वीकृत

अयोध्या/( सुनील शर्मा) नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। ऐसे में भारी भीड़ को सुगम आवागमन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिले में दो रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। तीन का निर्माण चल रहा है। इस बीच दो और ओवरब्रिज की सौगात मिल गई है। इसके लिए भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।। 
हाईवे और शहर से अयोध्या धाम में राम मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर उदया चौराहा और मोहबरा रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। इन दोनों पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इनमें से मोहबरा आरओबी पर अभी तक दो ही लेन पर वाहन चल रहे हैं। अगले दो दिनों में इसकी दो और लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके बाद हाईवे से अयोध्या धाम तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। बिना किसी तरह के जाम का सामना किए श्रद्धालु वाहनों से राम पथ तक पहुंच सकेंगे।। 
डीएम नितीश कुमार ने अमर उजाला को बताया कि तीन अन्य रेलवे ओवरब्रिज दर्शन नगर, अंबेडकर नगर मार्ग व फतेहगंज में निर्माणाधीन हैं। इनमें से दो आरओबी मार्च और एक आरओबी अप्रैल तक शुरू करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। इसी तरह अब दो और नए आरओबी चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग पर बनाए जाएंगे। इनका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।। 

Post a Comment

0 Comments