Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घर पर भूल आए ATM तो न ले टेंशन, इस प्रकार बिना ATM Card के ATM मशीन से निकाल सकते है कैश

घर पर भूल आए ATM तो न ले टेंशन, इस प्रकार बिना ATM Card के ATM मशीन से निकाल सकते है कैशनई दिल्ली /( सुनील शर्मा) - आज के इस दौर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में काफी तेजी आ चुकी है. ऐसे में लोग अपनी पॉकेट में ATM कार्ड रखना भूलते जा रहे हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं होता है. ऐसे में आपको Cash की जरूरत होती है. एटीएम कार्ड पास न होने के कारण हम कैश नहीं निकाल पाते हैं. इसी समस्या का समाधान करते हुए RBI ने सभी बैकों से UPI के द्वारा सभी एटीएम मशीन को कार्डलेस कैश निकासी पेश करने को कहा है.। 
नहीं चाहिए होगा Debit या Credit कार्ड
इस सिस्टम से Cash निकालते समय डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना होगा. Cardless निकासी बिना किसी डेबिट या फिर एटीएम कार्ड के एटीएम से कैश निकालने का एक सेफ और साधारण तरीका होता है. आज हम आपको बताएंगे कि देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई और पीएनबी से कार्डलेस कैश निकासी किस प्रकार कर सकते है.

Post a Comment

0 Comments