भोपाल /( सुनील शर्मा) MP Weather News: मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जनवरी की रात से 24 जनवरी तक राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एमपी के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। यही नहीं अगले 4 से 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इससे उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अरब सागर की ओर से आ रही इन नम और सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ गई है। 21 जनवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एंटी-साइक्लोनिक परिसंचरण के कारण, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 26 तारीख तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 जनवरी की रात और 25 जनवरी की सुबह के दौरान दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कई स्थानों पर रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, सूबे के कई इलाकों में शीत लहर चल रही है। फतेहपुर में सबसे ठंडा स्थान रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, अलवर, पिलानी, सीकर और करौली में न्यूनतम तापमान 3-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।।
0 Comments