Hot Posts

6/recent/ticker-posts

SECR: चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रायपुर के इस स्टेशन में रुकेगी ट्रेनें

SECR: चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रायपुर के इस स्टेशन में रुकेगी ट्रेनें
सार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अधोसंरचना विकास का काम किया जाएगा। इस दौरान दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेल प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए 10 एक्सप्रेस गाडियों को चकरभाठा स्टेशन में ठहराव की सुविधा है।
विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अधोसंरचना विकास का काम किया जाएगा। इस दौरान दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेल प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए 10 एक्सप्रेस गाडियों को चकरभाठा स्टेशन में ठहराव की सुविधा है। चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के काम तेज गति से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन-अयोध्या केंट और सलारपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण काम के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
परिवर्तित मार्ग चलने वाली ट्रेनें 
11 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी।
13 जनवरी को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी। 
यात्रियों के लिए खुशखबरी 
दूसरी ओर चलीसा महोत्सव के दौरान चकरभाठा स्टेशन में 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा। रेलवे प्रशासन की ओर से चकरभाठा में 21 और 22 जनवरी को आयोजित चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 01 मिनट के लिए दिया जा रहा है । यह ठहराव केवल 21 और 22 जनवरी को दिया जाएगा
                                   
  ये ट्रेनें रहेगी रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में अस्थायी ठहराव 

Post a Comment

0 Comments