Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ram Mandir Ayodhya News: रामलला की हो रही थी प्राण प्रतिष्ठा, जानें- अचानक एक पुजारी ने क्यों ढक लिया था अपना मुंह

Ram Mandir Ayodhya News: रामलला की हो रही थी प्राण प्रतिष्ठा, जानें- अचानक एक पुजारी ने क्यों ढक लिया था अपना मुंह.... 
अयोध्या /( सुनील शर्मा ) प्राण प्रतिष्ठा का लाइव वीडियो देशभर में देखा गया था और इसी दौरान एक पल ऐसा भी सामने आया कि प्राण प्रतिष्ठा की विधियों के दौरान जब पीएम मोदी पूजन-अर्पण कर रहे थे, इस दौरान मंत्र उच्चारण कर रहे एक आचार्य ने अपना मुख ढंक लिया था. इस दौरान का वीडियो लोगों के सामने है और इसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर मंत्र उच्चारण कर रहे आचार्य ने अचानक ही अपना मुंह क्यों ढंक लिया.। 
अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. लाखों श्रद्धालु भगवान के श्रीविग्रह के दर्शन करने रोजाना पहुंच रहे हैं और रामलला को निहार-निहार कर मोहित हुए जा रहे हैं. भगवान श्रीराम यहां, पांच वर्ष के बालक स्वरूप में गर्भगृह में प्रतिष्ठित हैं, इसलिए उनका शृंगार, भोग और आरती आदि भी उसी बालक स्वरूप में किया जा रहा है. खासतौर पर भोग पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और उसमें मिष्ठान्न आदि जैसे भोग प्रमुखता से भगवान को लगाए जा रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी रामललाल को तरह-तरह के व्यंजनों के भोग लगाए गए थे.

देशभर में लाइव देखा गया प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो
प्राण प्रतिष्ठा का लाइव वीडियो देशभर में देखा गया था और इसी दौरान एक पल ऐसा भी सामने आया कि प्राण प्रतिष्ठा की विधियों के दौरान जब पीएम मोदी पूजन-अर्पण कर रहे थे, इस दौरान मंत्र उच्चारण कर रहे एक आचार्य ने अपना मुख ढंक लिया था. इस दौरान का वीडियो लोगों के सामने है और इसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर मंत्र उच्चारण कर रहे आचार्य ने अचानक ही अपना मुंह क्यों ढंक लिया. सोशल मीडिया पर यह प्रश्न लोग पूछ रहे हैं और कई इन्फ्लुएंसर अपने-अपने तर्क और जवाब के साथ वीडियो भी बना रहे हैं. । 

Post a Comment

0 Comments