Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Larsen & Toubro ने किया है अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण, कंपनी ने दी जानकारी

Larsen & Toubro ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है। 
अयोध्या /( सुनील शर्मा) Larsen & Toubro : इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसका निर्माण भी किया है। L&T ने आज रविवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर का उद्घाटन कल यानी सोमवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि : L&T

कंस्ट्रक्शन फर्म ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है। इसका डिजाइन वास्तुकला की प्राचीन नागर शैली से प्रेरित है।

Post a Comment

0 Comments