राजधानी रायपुर के पारेख डायमंड्स के राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट देखने को मिला है। यह 965 नेचुरल डायमंड और लगभग 90 ग्राम सोने के बने पेंडेंट को 45 दिनों में तैयार किया गया है।
विस्तार
रायपुर /( सुनील शर्मा) अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाला है। इसे लेकर पूरा देश राम मय हो गया है। उत्साह से लोग कुछ-न-कुछ अनोखा कर रहे हैं। इसका असर भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक नजारा राजधानी रायपुर के पारेख डायमंड्स के राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट देखने को मिला है। यह 965 नेचुरल डायमंड और लगभग 90 ग्राम सोने के बने पेंडेंट को 45 दिनों में तैयार किया गया है। यहां राम दरबार का पेंडेंट भी देखने को मिला।।
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में आभूषण उत्सव का शुभारंभ किया। जहां पारेख डायमंड्स के राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट देखने को मिला है। आभूषण उत्सव का आयोजन रायपुर सराफा एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। जिसमें रायपुर शहर के लगभग 45 सराफा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। ।
यह व्यापारिक उत्सव है जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के सराफा व्यापारी खरीददारी करने आएंगे। कार्यक्रम के दौरान रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, अमित पारेख समेत बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
0 Comments