दुर्ग /(सुनील शर्मा) ;दुर्ग शहर के पूर्व विधायक चुनाव में मिले करारी हार के बाद इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। हार के बाद पूर्व विधायक वोरा अब संघठन को मजबूत बनाने के पर विचार कर रहे हैं। पार्टी के आला नेताओ से संपर्क साध रहे हैं उन्हें यह आश्वस्त करने में यह कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन मजबूत बनाने विस्तार से की चर्चा कर रहे हैं वे अब कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 11 के 11 सीट जीत रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि आगामी लोक सभा चुनाव में दुर्ग शहर विधान सभा भी जीतेंगे। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में मिलें करारी हार 48697 मतों से पराजय के बाद यह भी कह रहे हैं कि लोक सभा में दुर्ग विधान सभा जीतेंगे। अब तक पिछले लोक सभा चुनाव 2019 में 60000 मतों के अंतर से हारे थे। 2014l लोक सभा चुनाव में 45000 मतों से शहर विधान सभा हारे थे। अब तक का रिकॉर्ड रहा हैं 2014/2019 में लोक सभा चुनाव में मिले पराजय के बाद वे शहर विधान सभा किस हिसाब से जीतेंगे।
दुर्ग शहर के पूर्व विधायक चुनाव में मिले करारी हार के बाद इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। हार के बाद पूर्व विधायक वोरा अब संघठन को मजबूत बनाने के पर विचार कर रहे हैं। पार्टी के आला नेताओ से संपर्क साध रहे हैं उन्हें यह आश्वस्त करने में यह कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन मजबूत बनाने विस्तार से की चर्चा कर रहे हैं ।
7 में से 4 चुनाव हार चुके हैं वोरा ...
सन् 1993,1998,2003,2008,2013,2018 और 2023 को मिलाकर कुल 7 बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हे अपना उम्मीद वार बना चुकी हैं। 1993,2013, और 2018 में मिले जीत के बाद भी शहर के लिए कोई विकास कार्य भी नहीं करा पाए। साथ संघ ठन में अपनी मजबूत पकड़ बना पाये। वे 1998,2003 2008 में भी लागतार तीन चुनाव हार चुके थे। बावजुद वे लागतार 2013/2018 दो चुनाव लगातार जीतने के बाद भी अपने विधान सभा में मजबूत पकड़ नहीं बना पाए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से वोरा ने की सौजन्य भेंट : आगामी लोकसभा चुनाव और प्रादेशिक संगठन को मजबूत बनाने विस्तार से चर्चा की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वोरा ने खरगे से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वोरा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सुझाव भी दिये। वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उचित मार्गदर्शन और प्रादेशिक संगठन की ताकत से कांग्रेस की विजय होगी। बाद में वोरा ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से भी सौजन्य भेंट की। वोरा से बातचीत के दौरान प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष पद संभाल चुके दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को याद किया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश मेंं 14 जनवरी से
सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक न्याय दिलाने की राहुल गांधी की सोच से देशवासियों में उत्साह : अरुण वोरा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि 14 जनवरी से प्रारंभ हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश मेंं एक नया अध्याय प्रारंभ होगा। पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की सोच और उनके सपने को साकार करने के साथ ही देश को समृृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना लेकर राहुल गांधी 67 दिनों तक पदयात्रा कर 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। लोगों को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने का विराट उद्देश्य लेकर राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक पदयात्रा करेंगे।
वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई दशकों तक देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। असंख्य लोगों के त्याग, बलिदान से कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद कराया। आजादी के बाद भारत के स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, लौह महिला इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सरीखे नेताओं ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। देश को तरक्की और विकास के मार्ग पर मजबूती से स्थापित किया। कांग्रेस ने हमेशा वैश्विक समझ, विश्व बन्धुत्व की भावना, मानवतावादी दृष्टि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ देश के विकास का सपना देखा और इसे साकार भी किया।
वोरा ने कहा कि देश की आजादी के बाद एम्स, आईआईटी, इसरो, बड़े-बड़े बांधों की स्थापना, एटॉमिक रिसर्च सेंटर की स्थापना के साथ ही कांंग्रेस ने देश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, पंचवर्षीय योजना, कम्प्यूटर क्रांति, इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाकर देश की तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किया। आज उसी आधुनिक और वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में आपसी सौहार्द्र और आपसी विश्वास कायम करने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। पूरा देश राहुल गांधी के विचारों के साथ है। देशवासियों के इसी विश्वास और प्रेम-स्नेह की बदौलत राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री भी बनेंगे और करोड़ोंं देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।
0 Comments