Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

 लाखों लोग बने समारोह के साक्षी, जनप्रतिनिधियों ने जनता के साथ देखी समारोह का सीधा प्रसारण, शाम को मंदिरों व घरों में मनेगा दीपोत्सव... 
दुर्ग/( सुनील शर्मा) । अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सोमवार को दुर्ग शहर के लाखों लोग साक्षी बने। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त समय पर राम मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में गाजे बाजे के साथ श्री रामलला की महाआरती कर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर व शहर के सभी सार्वजनिक स्थान जय श्रीराम के जयघोष से गूंजायमान रहे, तत्पश्चात मंदिरों के अलावा अन्य स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े।
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री रामलला के दर्शन का यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। शाम को मंदिरों और घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की जोरदार तैयारी की गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री सीताराम पंचायती मंदिर गांधी चौक ,श्री राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन, किला मंदिर तमेरपारा, श्री राम जानकी मंदिर बड़ा मठ चंडी चौक, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पोलसायपारा, श्री राम जानकी मंदिर अग्रसेन चौक, श्री चंडी मंदिर चंडी चौक, श्री लंगुरवीर मंदिर शनिचरी बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्राह्मणपारा, दुर्गा मंदिर सत्तीचौरा, रामदेव बाबा मंदिर गंजपारा, श्री राम जानकी मंदिर कसारीडीह, श्री साईं बाबा मंदिर कसारीडीह, सतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाइन के अलावा शहर के अन्य मंदिरों में विशेष विद्युत साज-सज्जा की गई है, साथ ही भगवा झंडा व तोरण पतका से मंदिर के आसपास के क्षेत्र को सजाया गया है। वहीं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह चौक चौक-चौराहों पर भगवान श्री रामलला के कट आउट, भगवा झंडा व तोरण पताका लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर व्यापक माहौल बनाया गया बनाया गया। जिससे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार को पूरा दुर्ग शहर राममय रहा।
सांसद, विधायक व महापौर ने जनता के साथ देखी समारोह का सीधा प्रसारण
जिला प्रशासन द्वारा श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को शहरवासियों को दिखाने सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत कसारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर के सामने प्रोजेक्टर व टीवी लगाए गए थे। 

कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये कसारीडीह-बोरसी भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुनील साहू, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, भाजपा नेता चतुर्भुज राठी, सुराना कॉलेज वार्ड के पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता के साथ श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृश्य देखे और श्री रामलला के दर्शन कर प्रदेश व शहर की खुशहाली के लिए कामना की। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में श्री रामलला की महाआरती की गई। इस दौरान निगम एमआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले, भोला महोबिया, पार्षद शिवेंद्र सिंह परिहार, दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अलावा अधिकारी व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक गजेंद्र यादव का वेशभूषा रहा चर्चा में
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने। वे शनिचरी बाजार स्थित भगवान श्री लंगुरवीर मंदिर में आयोजित वार्षिक महोत्सव में पहुंचे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ टीवी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखी और प्रभु श्रीरामचंद्र जी के दर्शन किए। इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव पीले रंग की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सिर पर भगवा रंग की पगड़ी पहने हुए थे। कार्यक्रम में उनका वेशभूषा अच्छा खासा चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनायक नातू, अशोक राठी व अन्य मौजूद थे।। 
साईं मंदिर में सांसद विजय बघेल ने की महाआरती
सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साईं बाबा मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेष आयोजन किए गए। श्री रामलला के महाआरती में सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने महाआरती कर श्रद्धालुओं को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बधाई दी। महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस अवसर पर श्री साईं बाबा मंदिर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रहे। दिनभर मंदिर में पुलाव, खीर प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को 501 की संख्या में दीपक प्रज्वलित कर मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में श्री साईं मंदिर समिति के सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, संतोष यदु, रोमनाथ साहू, ऋषिकांत तिवारी, प्रकाश शिवणकर, जयंत खिरोडकर, अजय सुरपाम, विनय चंद्राकर, मुरलीधर रावत के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सत्तीचौरा मंदिर में दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सत्तीचौरा हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात श्री रामलला को छप्पन भोग लगाया गया । प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान व्यवस्था बनाने में मंदिर समिति के सदस्य बंटी शर्मा, राहुल शर्मा के अलावा अन्य सदस्य जुटे रहे।

Post a Comment

0 Comments