Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग की नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सम्हाला पदभार 🟩 निवर्तमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने दी बधाई

नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरुवार की शाम पदभार ग्रहण कर लिया है।
दुर्ग /( सुनील शर्मा) भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहीं हैं। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments