Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवनिर्वाचित साजा विधायक ईश्वर साहू का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत..

नवनिर्वाचित साजा विधायक ईश्वर साहू का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...... देवकर/( सुनील शर्मा) विगत दिनों साजा के नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू का प्रथम नगर आगमन पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर फाटकों की गुंज और डिजे के धून पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय प्रवेश द्वार से जयकारे के नारों के साथ मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल गांधी चौक तक पैदल ले जाया गया जहां ईश्वर साहू का जगह जगह पर फूलमालाओं एवम आरती उतार कर स्वागत किया गया। नगर के महामाया मंदिर, राम मंदिर में जाकर साहू ने माथा टेका, इसके बाद आयोजित कार्यक्रम मंच पर पहूचे जहां बारी बारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवकर की कुछ मांगे रखी जिसमें नगर में राष्ट्रीयकृत बैंक, महाविद्यालय, एवं सर्व सुविधायुक्त स्वास्थ्य केन्द्र की मांग पत्र सौंपा जिस पर ईश्वर साहू ने कहा कि इस मांग को मैं ऊपर शासन तक अतिशीघ्र पहूंचाकर जल्द ही पुरा करने का कोशिश करुंगा।
     बता दे कि विधायक ईश्वर साहू को देखने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग गांधी चौक मैदान में इकट्ठा हुए थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कुछ महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर उज्वला गैस सिलेंडर भी वितरित किया।

Post a Comment

0 Comments