Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हड़ताल से पेट्रोल पंपों में सन्नाटा, सब्जियों के दाम बढ़े

हड़ताल से पेट्रोल पंपों में सन्नाटा, सब्जियों के दाम बढ़े 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस, ट्रक व ऑटो चालक मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उनके हड़ताल ने लोगों के सामने अच्छी खासी परेशानियां खड़े कर दी है। बसों और ट्रकों के पहिए थम गए हैं। बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वही ट्रकों का परिचालन बंद होने से जरूरी खाद्य सामग्रियों के अलावा पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दुर्ग शहर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं होने से मंगलवार को पेट्रोल पंप में सन्नाटा पसरा रहा। लोग पेट्रोल व डीजल के लिए भटकते नजर आए। हड़ताल का असर सब्जी मंडी में भी देखा गया। यहां वाहनों से सब्जियां परिवहन प्रभावित रही। जिसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।लोगों को महंगी सब्जी खरीदनी पड़ रही है। बस, ट्रक व ऑटो चालकों के हड़ताल पर दुर्ग खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है कि पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है, बावजूद पेट्रोल पंप बंद है। लोगों को पेट्रोल डीजल मिल नहीं रहे हैं। ऐसी स्थिति में खाद्य नियंत्रक का यह बयान समझ से परे है। हड़ताली बस, ट्रक व ऑटो चालकों ने केंद्र सरकार के इस नए कानून को काला कानून बताया है। उनका यह हड़ताल कल तीसरे दिन 3 जनवरी को भी जारी रहेगा। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ेगी

Post a Comment

0 Comments