Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत गौरव रत्न से सम्मानित हुई सौभाग्यमती..

भारत गौरव रत्न से सम्मानित हुई सौभाग्यमती..
भिलाई नगर। ( सुनील शर्मा) नई दिल्ली भारत सरकार अधीन वित्त मंत्रालय विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग द्वारा जैन विदुषी आर्यका रत्न गणिनी सौभाग्यमति माताजी को विगत दिनों 6 दिसंबर को भारत रत्न गौरव श्री सम्मान धर्म क्षेत्र में मानव अधिकार हित हेतु विशेष कार्य हेतु गौरव प्रदान किया गया।
जैन समाज के लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि आर्यका गणनी सौभाग्यवती जी पद बिहार करती है इसलिए यह सम्मान पुरस्कार लेने वे नई दिल्ली उपस्थित नहीं हो सकी, किंतु वह दिन आज नए साल के प्रथम दिवस पर सम्मान पूरे जैन समाज की उपस्थिति में सौभाग्यमती माता जी को स्थानीय संसद सदस्य विजय बघेल द्वारा जैन भवन सेक्टर 6 के गरिमामय मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचकर आर्यका संग की उपस्थिति और समाज के सानिध्य में विजय बघेल के द्वारा भारत गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बघेल जी ने सम्मान माताजी को प्राप्त होने पर माता जी के प्रति विशेष वचन पर उन्होंने कहा कि तप .. त्याग ..तपस्या ..संयम अगर किसी ने भारत को दिया है तो वह जैन धर्म। जैन धर्म के साधु संत माताजी को प्राप्त सम्मान की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र की तरफ से करता हूं । इस अवसर पर विजय बघेल जी के द्वारा दुर्ग नगर माता भाजपा नेत्री श्रीमती सुनीता संजय बोहरा की माताजी समक्ष मति माताजी का दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया और माताजी के साथ बिताए हुए क्षणों का स्मरण और यादें भी बताई।
उन्होंने कहा कि आपके इस त्याग से हमारे दुर्ग शहर को जो गौरव अपने प्रदान किया है वह हमेशा जैन समाज ऋणी रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी द्वारा शाल श्रीफल से सांसद विजय बघेल को सम्मानित किया गया। सौभाग्यवती माताजी ने सांसद महोदय को आशीर्वाद स्वरुप उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के साथ उच्च पद पर असिन होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्थानीय समाज के साथ-साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments