दुर्ग /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ मंच ने सनातन धर्म के हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक एवं शुभ अवसर पर 22 जनवरी को संध्या 6 बजे शहर के हिर्दय स्थल पुराना बस स्टैंड में ग्यारह सौ दीप जलाकर एवं राममय भजनों की प्रस्तुति देकर माहोल को राम मय बनाया।
। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि दीप प्रज्वलन मंच के संरक्षक रमन सिंह, तुलसी सोनी,मेघराज सुराना, समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, चंद्रीकादत चंद्राकर,किरण भाई, राजू ठाकुर,सुनील शर्मा सुभाष यादव, निक्कू मनहरे,विकास पुरोहित,दादा एवं उपस्थित राम भक्तों के सानिध्य में किया गया। ग्यारह सौ दीपो से दिए की आकृति एवम जय श्री राम नाम प्रज्वलित किया गया।इस अवसर पर रमन सिंह,तुलसी सोनी,सुनील श्रीवास्तव,हरीश सोनी ने श्री राम एवम अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे पुराना बस स्टैंड राममय हो गया।
इस शुभ अवसर पर संजय खंडेलवाल,मतीन भाई,हाजी मिर्जा साजिद बैग,जाबिर अली सहित अनेक राम भक्तो ने सहयोग प्रदान किया तथा भजन में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रसाद के रूप में बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी एवम आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
0 Comments