Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं, अफवाह से बचे

दुर्ग जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं, अफवाह से बचे
दुर्ग /( सुनील शर्मा) जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है, हो रही है पर्याप्त आपूर्ति कतिपय व्यक्तियों द्वारा अधिक पेट्रोल/डीजल पम्पों से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में पेट्रोल/ डीजल की कमी नहीं है, किन्तु वाहन चालकों की हडताल के कारण पेट्रोल / डीजल की नियमित आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।
खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर ने बताया कि जिला प्रशासन एवं ऑयल कंपनी के द्वारा ऑयल डिपो से पेट्रोल पम्पों को नियमित रूप से पेट्रोल / डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था बहाल हो जावेगी। सभी पेट्रोल / डीजल उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों में पेट्रोल / डीजल भरवाकर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।
क्या  इस तरह का कोई नियम हैं? 
दुपहिया वाहन चालक को सिर्फ 100-200 रूपये का पेट्रोल, तीन व चार पहिया  डीजल वाहन चालक को सिर्फ 200-1000  रूपये तक  डीजल दिया जाएगा। ऐसी  व्यवस्था पेट्रोल  पम्प  सनचालकों द्वारा किया जा रहा हैं। इस पर खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर ने बताया कि इस तरह के कोई नियम नहीं हैं। 
 ऑन लाइन  पयमेंट नहीं हैं सविकार? 
पेट्रोल पम्प सनचालकों द्वारा  भीड़ में  अधिक से अधिक लोग से  सामना ना हो इसलिए इस तरह के नियम लागू कर रहे हैं। 
खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर ने बताया कि  शासन् द्वारा ऐसा नियम नहीं हैं। शासन् की योजना हैं कि  डीजीटल भुगतान की सुविधा हैं आप चाहे कैश में भुगतान करे या ऑन लाइन भुगतान करे  । वहीं वाहन चालक राकेश  श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतिनिधि से शिकायत करते हुए कहा कि  अधि कांश पेट्रोल पम्प सनचालकों द्वारा ऐसा किया जा रहा हैं। जो की नयाय संगत नही हैं।खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर ने बताया कि  ऐसे पेट्रोल पम्प सनचालकों  के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments