Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संतों का जहां वास होता है वह स्थान आनंद और खुशियों से भर जाता है: सौभाग्यमती माताजी

श्री दिगंबर जैन मंदिर विद्युत नगर दुर्ग में हुआ भव्य मंगल आगवानी

  दुर्ग।/( सुनील शर्मा) भारत गौरव रत्न सम्मान नईदिल्ली से सम्मानित जैन आर्यका सौभाग्यमती माताजी ससंग का रविवार को मंगल पद विहार आगमन भिलाई सेक्टर 6 मंदिर से स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर विद्युत नगर हाउसिंग बोर्ड आगमन हुआ। जहा स्थानीय समाज मंदिर आगमन पर मंगल आरती, मंगल गान और मांगलिक क्रियो से आपकी सकल जैन समाज हाउसिंग बोर्ड पद्मनापुर दुर्ग ने पद प्रचलन कर मंगल आगमन स्थान मंदिर प्रांगण में आपका प्राप्त किया।
 सौभाग्यमती माताजी के संग में दुर्ग नगर माता स्थानीय भाजपा नेता संजय बोहरा की माताजी जन्म की आप श्री के संघ साहित विराजमान है ।
दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात आपका प्रथम बार स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ। आपके आगमन से सर्वत्र धर्म प्रेमी बंधुओ में खुशी और आनंद की अनुभूति प्राप्त हुई। सौभाग्यएमती माताजी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को मांगलिक मंगल आशीर्वाद स्वरुप प्रवचन में उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ को संबोधन में कहा की साधु संतों का जहां वास होता है वह स्थान आनंद और खुशियों से भर जाता है और वह जगह महोत्सव का रूप प्राप्त कर लेती है। इस अवसर पर माताजी ने धर्म की प्रभावना धर्म के प्रति संस्कार ,संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव आगे आकर समाज में हमें सदैव तीन लोक के नाथ की सेवा, दर्शन और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है। मातासौभाग्यमती जी के मंगल आगमन पर मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में कमेटी के अध्यक्ष विजय बोहरा, सिंधई विनोद जैन,सिंघाई अजीत जैन,सुनील गंगवाल, आशीष जैन ,महापौर धीरज बाकलीवाल, सुशील पटनी, मनीष बढ़जाते विशेष रूप से उपस्थित होकर मंगल आगमन पर माता श्री की मंगल आगुवानी। संजय बोहरा ने बताया प्रतिदिन सवेरे संत भवन में आर्यका रत्न सौभाग्यमती माताजी का धर्म प्रवचन निरंतर चलेगा ।

Post a Comment

0 Comments