Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर के लिए सात गाड़ियों में भेजा गया मसाला, चंपत राय ने भंडारे के लिए मांगा था सहयोग

राम जन्मभूमि तीर्थ में होने वाले भंडारे के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने सात मसाले की गाड़ियों को अयोध्या रवाना किया। राजेश ने बताया कि पखवाड़े भर पूर्व राम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चंपत राय व अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी घर आये थे। उन्होंने भंडारे में मसाले के सहयोग की बात कही। इस पर सभी ने आभार जताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
अमेठी/( सुनील शर्मा) राम जन्मभूमि तीर्थ में होने वाले भंडारे के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने सात मसाले की गाड़ियों को अयोध्या रवाना किया। राजेश अग्रहरि ने बताया कि पखवाड़े भर पूर्व राम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चंपत राय व अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी घर आये थे। उन्होंने भंडारे में मसाले के सहयोग की बात कही। इस पर सभी ने आभार जताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
सोमवार को नववर्ष के पावन पर्व पर सात गाड़ियों को धाम के लिए रवाना किया गया है। महासचिव चंपत राय से आग्रह किया गया है कि अगर आगे भी अनवरत भंडारे में जो आवश्यकता होगी, सूचना मिलने पर दोबारा गाड़ियों को भेजा जाएगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि प्रभु श्री राम जी की कृपा से मेरे परिवार को यह अवसर मिला है, ऐसे ही सेवा का अवसर मिलता रहे। इस मौके पर रामू सिंह कसारा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, हिमांशु अग्रहरि, छोटू अग्रहरि, फूलचंद्र कसौधन, हरिकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।m

Post a Comment

0 Comments