अयोध्या/( सुनील शर्मा) अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा- अर्चना शुरू हो जाएगी। 18 जनवरी को रामलला अपने स्थान पर लाए जाएंगे और 22 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच अयोध्या नगरी में देश का पहला सात सितारा लग्जरी होटल खुलने जा रहा है। इस होटल में सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा।
अयोध्या में मुंबई स्थित एक रियल एस्टेट फर्म द्वारा एक पांच सितारा होटल भी स्थापित किया जाएगा। 22 जनवरी से एक आवासीय परियोजना भी शुरू की जाएगी, जिस दिन मंदिर में अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर के खुलने से शहर में विकास कार्यों की एक श्रृंखला शुरू होने जारी है। जिसमें अयोध्या को एक प्रमुख आकर्षक केंद्र बनाने के लिए होटल और कई आवास परियोजनाएं शामिल हैं।
मुंबई, दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली उड़ानों वाला एक नया हवाई अड्डा और एक नवीनीकृत रेलवे स्टेशन पहले से ही शहर में पहले से कार्यरत हैं। शुक्रवार से लखनऊ से हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर एक लक्जरी एक्सक्लेव 'द सरयू' में जमीन खरीदी है।
मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) ने प्लॉट के आकार और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 10,000 वर्ग फुट जमीन की कीमत 14.5 करोड़ रुपये हो सकती है। इसके अलावा सरयू नदी के तट पर कई पांच सितारा होटल भी बनाए जाएंगे। शहर में अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित करने के लिए 110 छोटे और बड़े होटल व्यवसायी अयोध्या में जमीन खरीद रहे हैं। यहां एक सोलर पार्क भी बनाया जा रहा है।
0 Comments