Hot Posts

6/recent/ticker-posts

917 रु. मिलेगा प्रति क्विंटल धान का बोनस

917 रु. मिलेगा प्रति क्विंटल धान का बोनसरायपुर /( सुनील शर्मा) – छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। हालाँकि अभी किसानों को प्रति क्विंटल 2183 रु. समर्थन मूल्य के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। इस तरह से किसानों को समर्थन मूल्य के बाद बचत राशि 917 रु. प्रति क्विंटल के दर से बोनस राशि के रूप में बाद में भुगतान की जाएगी। प्रदेश के किसानों से प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3100 रु. में धान खरीदी का वादा किया था।
917 रु. प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस – प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव और विजय शर्मा ने अपने कई बार के वक्तब्य में स्पष्ट कहा है कि हम प्रदेश के किसानों से 3100 रु. की दर से धान की खरीदी कर रहे है। लेकिन किसानों को 3100 रु. के बजाय अभी 2183 रु. भुगतान किया जा रहा है , इस तरह से प्रति क्विंटल 917 रु. बोनस के रूप में भुगतान की जाएगी। किसानों के खाते में धान बेचने के बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर ही किसानों के खाते में राशि जमा हो जा रही है। किसानों को राशि के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा।

किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ – नए सरकार गठन के बाद इसी विपणन वर्ष से किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल प्रति क्विंटल 3100 रु. की दर से धान की खरीदी की जा रही है। जबकि पिछले बार एक एकड़ में 15 क्विंटल और प्रति क्विंटल 2640 रु. (बोनस सहित )की दर से धान की खरीदी की जा रही थी। इस तरह से किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। हालाँकि राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने भी इसी विपणन वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी प्राम्भ कर दिया था। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार सभी किसानों को 31 जनवरी 2024 तक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

जल्द मिलेगी बोनस राशि – राज्य सरकार के निर्देश पर किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रु. के भाव से धान की खरीदी जारी है। हालाँकि अभी जो आदेश जारी हुए है उसमे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बात लिखी गई है। और समर्थन मूल्य के आधार पर धान का भुगतान भी किया जा रहा है। लेकिन मुख्य मंत्री एवं उपमुख्य मंत्री ने स्पष्ट किया है किसानों को 3100 रु. के दर से राशि दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी गारंटी के तहत किसानों से 3100 रु. की दर से धान खरीदी के वादे को पूरा करते हुए किसानों को बहुत जल्द प्रति एकड़ 917 रु. बोनस राशि का भुगतान की जाएगी।

मोदी गारंटी की हर गारंटी होगी पूरी – प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री सहित सभी मंत्री एवं विधायकों ने यह स्पष्ट किया है कि हमारी सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास पर अडिग है। प्रदेश के नागरिकों से की गई सभी वादे पुरे किये जायेंगे। प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्य मंत्री कई बार आश्वस्त कर चुके है की मोदी गारंटी के तहत की गई सभी गारंटी को पूरी की जाएगी। मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के नागरिकों से 18 लाख पीएम आवास , दो वर्ष का बकाया बोनस , 3100 रु. की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी , महतारी वंदन योजना सहित कई बड़े गारंटी दिए है।

Post a Comment

0 Comments