गांव में प्रवेश करते ही आपको एक खाली पड़ी ज़मीन दिखती है, जहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं. बकरियां चराने वाला एक लड़का भी अपनी बकरियां लेकर मैदान में पहुंचा है.
लगभग शांत दिखने वाले इस गांव का विवादों का अपना अलग इतिहास और इसे लेकर कोर्ट का एक फ़ैसला भी आया है.
साल 2019 में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक फ़ैसले के बाद नई मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ की जो ज़मीन दी गई थी, वो इसी गांव में है.।
ये ज़मीन अब तक ऐसी ही अनछुई पड़ी है. ऐसे में यहां मस्जिद के निर्माण में होने वाली देरी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
0 Comments