अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या से यूपी एटीएस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके संबंध खालिस्तानी आतंकी संगठनों से हैं. तीनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार हुए आरोपी के नाम शंकर लाल, अजीत कुमार, प्रदीप पुनिया है. तीनों अपनी गाड़ी में श्रीराम का झंडा लगकर अयोध्या की रेकी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपी शंकरलाल ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है.
शंकर लाल कनाडा में मौजूद खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर उर्फ लांडा से संपर्क में था. हरमिंदर ने शंकर से कहा था कि खालिस्तानी आतंकी गुरुपत्वन्त ने अयोध्या की रेकी करने को कहा है. साथ ही अयोध्या का नक्शा भी भेजने का आदेश भी दिया गया था. कनाडा में मौजूद हरमिंदर उर्फ लांडा के कहने पर तीनों अयोध्या पहुंचे थे. ।
0 Comments