Hot Posts

6/recent/ticker-posts

32 साल से रामलला की पूजा... फिर भी नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, आचार्य सत्येंद्र दास ने कही ये बात

Ram Mandir Inauguration : 22 जनवरी 2014 (सोमवार) को रामलला अपने भव्‍य मंदिर में विराजमान होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के 8000 मेहमान इस आयोजन में शामिल होंगे. हालांकि 32 साल से अस्थाई मंदिर में रामलला की सेवा करने वाले आचार्य सत्येंद्र दास को निमंत्रण नहीं मिला है.
अयोध्या: 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे. राम मंदिर में सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा समोराह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ समेत तमाम राजनीतिक, खेल, बॉलीवुड और अध्यात्म से जुड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी. इसी बीच 32 वर्षों से प्रभु राम की सेवा आराधना करने वाले आचार्य सत्येंद्र दास अभी भी अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्‍होंने भावुक होते हुए बताया कि अभी तक हमारे पास कोई भी निमंत्रण कार्ड नहीं आया है और न ही हमारे पास अभी तक कोई प्रवेश पत्र आया है.। 
बता दें कि 1992 के बाद आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बने थे. तब से उन्होंने प्रभु राम के अस्थाई मंदिर में विराजमान होने तक निस्वार्थ भाव से पूजा आराधना की है. हर पर्व हर विशेष उत्सव पर आचार्य सत्येंद्र दास की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट ने अभी तक राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कार्ड नहीं भेजा है.। 
अभी तक नहीं मिला निमंत्रण
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए अभी तक हमको आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया है. ट्रस्ट के पदाधिकारी गोपाल से बात हुई उन्होंने बताया कि गर्भ गृह में गोविंद देव गिरी, पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहेंगी. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि हमको निमंत्रण पत्र मिलना चाहिए.। 

Post a Comment

0 Comments