भूपेश बघेल के बंगले की सफाई का काम शुरू हो गया है। यहां से बड़ी मात्रा में कचरा निकाला जा चुका है। 3 दिन में बंगला रेडी कराने का आदेश अफसरों को मिला है। इसके ठीक बगल का अमरजीत भगत का बंगला चरणदास महंत को अलाट हुआ है। इधर पूर्व मंत्रियों को आवंटित सरकारी आवास खाली करने नोटिस जारी किया गया है। 30 दिनों के भीतर आवास खाली करने का प्रावधान है। हालांकि कुछ पूर्व मंत्रियों और विधायकों द्वारा अभी भी शासकीय आवास खाली नहीं किया गया है। उन्हें जल्द बंगला खाली करने कहा गया है, ताकि वहां नए मंत्री शिफ्ट हो सके।
इन बंगलों में पहले और अब ये रहेंगे
डॉ. रमन सिंह को चरणदास महंत वाला बंगला (बृजमोहन के बंगले के विपरीत) आवंटित किया गया है।
विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) को टीएस बाबा वाला बंगला आवंटित किया गया है।
अरुण साव (डिप्टी सीएम) को ताम्रध्वज साहू वाले बंगले को आवंटित किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जयसिंह अग्रवाल वाला बंगला आवंटित किया गया है।
बृजमोहन अग्रवाल अपने पुराने बंगले में ही रहेंगे। इस बंगले में बृजमोहन 2003 से निवासरत हैं।
रामविचार नेताम को कवासी लखमा वाला बंगला आवंटित किया गया है।
लखनलाल देवांगन को रविन्द्र चौबे वाला बंगला आवंटित किया गया है।
दयालदास बघेल को गुरु रुद्र कुमार वाला बंगला आवंटित किया गया है।
श्याम बिहारी जायसवाल को शिव डहरिया वाला बंगला आवंटित किया गया है।
लक्ष्मी राजवाड़े को प्रेमसाय सिंह टेकाम वाला बंगला आवंटित किया गया है।
केदार कश्यप को अनिला भेंडिया वाला बंगला आवंटित किया गया है।
नेताजी का पता और ठिकाना यहां
डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, ए-1 सिविल लाइन, शंकर नगर रायपुर
अरुण साव, उप मुख्यमंत्री, डी-8, सिविल लाइन, रायपुर
विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, सी-3, सिविल लाइन, रायपुर
बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला, शंकर नगर रायपुर
रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री, सी-5 सिविल लाइन, शंकर नगर रायपुर
दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री, बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड, पुराना वन संरक्षण बंगला, वन कॉलोनी, रायपुर
केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री, सी-3 एवं सी-4, फारेस्ट कॉलोनी, राजा तालाब, रायपुर
लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री, सी-4, शंकर नगर रायपुर
श्यामबिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री, सी-2 शंकर नगर रायपुर
ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री, डी-5/9, शंकर नगर रायपुर (छत्तीसगढ़)
लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री, डी-7 एवं डी-8, शंकर नगर रायपुर
टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री, बी-5/10, शंकर नगर रायपुर
किरणदेव, विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बी-5/12 सिविल लाइन रायपुर
चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, ई-1 गांधी उद्यान के पीछे, सिविल लाइन, रायपुर
भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक, ई-1 सिविल लाइन, छत्तीसगढ़ क्लब के पास, रायपुर
0 Comments