Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्लड बैंक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने किया अपना रक्तदान रिकार्ड 213 यूनिट सभी ब्लड ग्रुप के रक्तयूनिट एकत्र हुए।


बिटिया तनीषी "परी" के 12वां जन्मदिन पर 213 यूनिट रक्तदान कर यादगार बनाया। पिता तृपेश शर्मा ने सिकलिंग, थैलेसिमिया बच्चों के नियमित ब्लड की आवश्यकता के लिया लगाया रक्तदान शिविर। बिटिया परी के जन्मदिन को यादगार बनाने पापा हर साल आयोजित करते है रक्तदान शिविर।
25 जनवरी 2024 दुर्ग ब्लड बैंक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने किया अपना रक्तदान रिकार्ड 213 यूनिट सभी ब्लड ग्रुप के रक्तयूनिट एकत्र हुए।दुर्ग /( सुनील शर्मा) एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा की हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उददेश्य से पिता के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया जाता है। सिकलिंग, थैलेसिमिया पीड़ित मरीज बच्चों को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी से होने से रक्त का अभाव न हो इसी उददेश्य से सेवाभावी श्री तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री कु. तनीषी शर्मा "परी" के 12वां जन्मदिवस 25 जनवरी 2024 गुरूवार को दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आज शिविर में कुल 213 यूनिट रक्तदान। 
इस विशेष रक्तदान शिविर में प्रातः 9:00 बजे से रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड बैंक पर आना प्रारंभ हो गया जो कि शाम 5:30 बजे तक बैच व टुकड़ों-टुकड़ो में रक्तदान होता रहा। पिता तुपेश शर्मा ने परिवार जनों के साथ रक्तदान किया। मित्रगण, व्यापारी वर्ग, विभागीय अधिकारी कर्मचारी को भी रक्तदान के लिये प्रेरित कर रक्तदान करवाया। रक्तदान शिविर में समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति "दिशा", छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स, नवदृष्टि फाउंडेशन, विचार कांति अभियान, श्रीराम रिसायकल्स दुर्ग, ट्विनसिटी सेल्यूलर स्वायत्त साख एवं दुर्ग भिलाई मोबाईल एसोसिएशन के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 213 यूनिट रक्तदान किया।
इन  चार वर्षों में कुल 571 यूनिट
 तृपेश शर्मा प्रतिवर्ष अपनी पुत्री परी के जन्मदिवस 25 जनवरी पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है, विगत वर्ष 25 जनवरी 2021 को 110 यूनिट रक्तदान व 25.जनवरी.2022 को 101 यूनिट एवं 25..जनवरी 2023 को 147 यूनिट रक्तदान किया गया। जिलाधीश महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2024 शिविर में कुल 245 लोगों ने रक्तदान पंजीयन कराया गया जिसमें से 32 उस समय रक्तदान के लिये अनफिट पाये गये। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु निःशुल्क वाहन पार्किंग एवं सिकलिंग जाँच की भी सुविधा उपलब्ध करायी गई।
 संग्रहित किये गये रक्त युनिट ब्लड ग्रुप के अनुसार 
A Positive-49, B Positive-76, O Positive-70, AB Positive-11, O Negative- 02, A Negative- 01, B Negative- 03, AB Negative-01 कुल 213 रक्त यूनिट दान किये गये।
एसएसपी ने किया रक्तदान
 शिविर में 09 रक्तदाताओं ने अपनी जीवन काल का प्रथम रक्तदान, 07 जोड़े पति-पत्नी, 03 जोड़े पिता-पुत्र ने रक्तदान किया। आयोजित शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  रामगोपाल गर्ग (IPS) ने स्वंय अपना "A" Positive रक्तदान विधायकगण के समक्ष ब्लड बैंक में किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति इसे अपना कर्तव्य व समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक में जमा की गयी रक्तयुनिट मरीजों के जान बचाने की काम आयेगी। उनकी दुआयें सभी रक्तदाताओं और तनीषी को नई ऊर्जा और ताकत देती रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग सहित 3 विधायकों ने शिविर को सराहा
 विधायक दुर्ग शहर  गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण  ललित चंद्राकर, विधायक वैशाली नगर  रिकेश सेन, निगम सभापति  राजेश यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  रामगोपाल गर्ग, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य, दुर्ग संभाग डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय। डॉ. अरुण कुमार साहू दुर्ग, जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ. अनिल शुक्ला, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग  महेश ध्रुवे, चेयरमेन छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स  पवन बड़जात्या, सुश्री पायल जैन, जीवनदीप समिति सदस्य  प्रशांत डोनगांवकर,  नितेश साहू पूर्व जिला अध्य्क्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, नोडल अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक दुर्ग डॉ. नेहा नलवाया,  रोशन सिंह एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  सत्येन्द्र गुप्ता शिविर में मौजुद रहें, जिन्होंने रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र वितरित किये एवं पुत्री तनीषी को जन्मदिवस पर दीर्घायु की कामना से शुभआशीष दियें।
 तृपेश शर्मा व उनके परिवार, ने धीरज राव इंगले, तरूण-कोमल आड़तिया, जीवन ताम्रकार, प्रफुल्ल पटेल, आलोक गुप्ता, श्याम शर्मा, संजीव दुग्गड़, तेजस खारा, राकेश गोलछा, राज-पूर्वी आड़तिया, हर्ष-गीता खार्पडे, भारती सिंघानिया, सुनील वैष्णव, मोहम्मद अली हिरानी, प्राजक्ता डॉन गोधा, अमित बड़जात्या, शैलेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र टंडन व अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 
शिविर से रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करें
रक्तदान शिविर से रक्तदान के लिए आमजन में उत्साह व पॉजीटिव संदेश का प्रसार हो । स्वास्थ्य विभाग व ब्लड बैंक समस्त रक्तदाताओं को शुभकॉमनाए एवं आभार प्रेषित कर भविष्य में भी सहयोग व रक्तदान शिविर आयोजित किये जाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments