Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के भव्य शुभारंभ के अवसर पर 15 से 24 जनवरी तक जैन समाज ने किया भव्य भंडारा का कार्यक्रम आज से

अयोध्या में भगवान श्री राम  मंदिर के भव्य शुभारंभ के अवसर पर 15  से 24 जनवरी तक जैन समाज ने किया भव्य भंडारा का कार्यक्रम आज से
अयोध्या /( सुनील शर्मा) सनातन धर्म के आराध्य प्रभू श्री राम की नगरी अयोध्या में  श्री राम मंदिर के भव्य शुभारंभ के अवसर पर 15 से 24 जनवरी तक जैन समाज ने किया भव्य भंडारा का कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ।
आर्यिका मां ज्ञानमती माताजी मां चंदनमती माताजी स्वामी रविंद्र कीर्ति  के मंगल सानिध्य में यह सभी यात्रियों के लिए आज से  24 जनवरी तक भोजन व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। 
जैन समाज के संजय बोहरा ने बताया की शिरोमणि संत साध्वी आर्यका रत्न गणनी ज्ञानमती माताजी के द्वारा अयोध्या में बहुत विशाल मंदिर का नवनिर्माण चल रहा है और इस कार्यक्रम में माता जी के सहयोगी ने इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायी  के साथ ही सभी दर्शनाथीयो के लिए वात्सल्य भोज की निशुल्क व्यवस्था अयोध्या में की गई है । 
बता दे कि हमारे 24 तीर्थंकरों में से पांच तीर्थंकरों का जन्म अर्थात भगवान का जन्म अयोध्या में हुआ है ।। इसलिए यह भूमि हमारे लिए भी अति  पूजनीय है।।  संजय बोहरा ने आगे बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जिन्हें हम आदिनाथ के रूप में जानते हैं उनकी जन्म स्थली भी    रायगंज अयोध्या रही है अयोध्या का महत्व हमारे जैन धर्म जैन आगम में बहुत ही प्राचीन से प्राचीनतम रहा है उन्होंने बताया कि जैन समाज की उत्पत्ति प्राचीनतम है ।।उन्होंने प्रभु श्री राम के  मंदिर के भव्य शुभारंभ के अवसर पर 15 से 24 जनवरी तक जैन समाज ने किया भव्य भंडारा का कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ। समस्त देशवासियों व दर्शनाथीयो को महाप्रसादी का लाभ उठाने की अपील की हैं। 

Post a Comment

0 Comments