Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Vande Bharat: अयोध्या जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, वंदे भारत हो गई लॉन्च; अब सिर्फ इतना लगेगासमय

Vande Bharat: ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से सुबह 6.10 पर रवाना होगी और दोपहर में ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी। इतनी दूरी यह महज आठ घंटे और 20 मिनट में पूरी कर लेगी।
अयोध्या/( सुनील शर्मा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या कोकई सौगातें दीं। इसमें से छह रूट्स पर लॉन्च की गईं वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने इसके अलावा दो नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। छह वंदे भारत ट्रेनों में एक ट्रेन अयोध्या कैंट से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई गई है। इससे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को बंपर फायदा मिलने की उम्मीद है। इस ट्रेन को भी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। इन वंदे भारत ट्रेनों को सबसे पहले 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया था। तब से अब तक लगभग हर राज्य को उसकी वंदे भारत मिल चुकी नए-नए रूट्स पर ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है।
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत टाइमिंग

इस ट्रेन का नंबर 22426 होगा। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से सुबह 6.10 पर रवाना होगी और दोपहर में ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी। इतनी दूरी यह महज आठ घंटे और 20 मिनट में पूरी कर लेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस दौरान वंदे भारत कानपुर सेंट्रल और लखनऊ में रुकेगी। वहीं, यह ट्रेन उसी दिन वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसका नंबर 22425 होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से दोपहर 3.20 पर चलेगी और आनंद विहार टर्मिनल पर देर रात 11.40 पर वापस पहुंच जाएगी। इस दौरान भी ट्रेन को आठ घंटे और 20 मिनट का समय लेगा। वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर बाकी के सभी छह दिन चलेगी। बुधवार को इसका रखरखाव होना है। ट्रेन की शुरुआत इस रूट पर चार जनवरी, 2024 से रोजाना होगी।

दक्षिण भारत के लिए भी मिलीं दो वंदे भारत ट्रेनें

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जिन छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखा उनकी शुरुआत की, उनमें दक्षिण भारत के लिए दो ट्रेन शामिल हैं। ये मंगलुरु और मडगांव तथा कोयंबटूर जंक्शन-बेंगलुरु छावनी के बीच चलेंगी। प्रधानमंत्री ने महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जहां से उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिनमें से कुछ का उद्घाटन आनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मंगलुरु में केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर चौथे और पांचवें प्लेटफॉर्म का उद्घाटन भी हुआ। मंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिन कुमार कतील ने कहा कि विशेष ट्रेन विभिन्न राज्यों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट

उन्होंने कहा कि यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है। कतील ने कहा कि मंगलुरु-बेंगलुरु मार्ग के विद्युतीकरण के पूरा होने के साथ, राजधानी शहर से संपर्क और बेहतर होगा। अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और दोपहर 1.05 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी। यही ट्रेन शाम 6.10बजे मडगांव से रवाना होगी और रात 10.45 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन रात के दौरान मंगलुरु सेंट्रल में नवीनीकृत पिट लाइन पर  रुकेगी।

Post a Comment

0 Comments