Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Raipur-Vizag Expressway: महज 7 घंटे में पूरा होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर, 3 राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

                             दुर्ग /( सुनील शर्मा) ✍
Raipur-Vizag Expressway: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे रायपुर से विशाखापट्टनम से कनेक्ट करेगा.। 

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. इसी कड़ी में रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे से 3 राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जुड़ जाएंगे। 
इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम जाने में महज 7 घंटे लगेंगे. फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से विशाखापट्टनम जाने के लिए करीब 12 घंटे का समय लगता है
इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 400 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी. यह रायपुर के नजदीक अभनपुर से शुरू होकर आंध्र प्रदेश के सब्बावरम तक जाएगी. 
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं. यह प्रोजेक्ट साल 2024 में पूरा होने की उम्मीद है

Post a Comment

0 Comments