HIGHLIGHTS
- मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में बैठक
- गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में जेपी नड्डा के आवास पर बैठक
- 15 से 18 नामों को लेकर बैठक में बनी सहमति
पहली बार के विधायकों को शामिल करने पर अमित शाह निर्णय लेंगे। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मंत्री मंडल की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रस्तावित 15 से 18 नामों को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि दो चरणों में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया है कि प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल जाए। संसदीय क्षेत्रवार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।
वहीं मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है पहली बार के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल में महिलाओं की भी भागीदारी दिखेगी है। वरिष्ठ विधायकों के अनुभव का भी इस्तेमाल होगा।
सोमवार को भोपाल आएंगे राज्यपाल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल सोमवार को भोपाल आएंगे। सामयिक अध्यक्ष की शपथ होने के बाद राज्यपाल गुजरात चले गए थे। तब से वे वहीं हैं। वे पहले 19 दिसंबर को आने वाले थे, लेकिन अब वे सोमवार को ही शाम 4.30 बजे भोपाल आ जाएंगे।
0 Comments