Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डॉ रमन निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व CM भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बने प्रस्तावक

डॉ रमन निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व CM भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बने प्रस्तावक
रायपुर /( सुनील शर्मा) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह निर्विरोध स्पीकर चुने जाएंगे। भूपेश बघेल ने इसके लिए रमन सिंह को बधाई दी। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हम कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं चरणदास महंत को बधाई दूंगा कि वह कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चुने गए, कांग्रेस विधायक दल के नेता बने हैं। उनका विधानसभा और लोकसभा में बहुत लंबा अनुभव रहा है। गृह मंत्री के रूप में भी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी, मध्य प्रदेश के समय मंत्री के रूप में भी उनका बेहद ही सुदीर्घ अनुभव है। उसका लाभ हमें निश्चित रूप से मिलेगा। विपक्ष उनके नेतृत्व में जो जनता के मुद्दे हैं उसको सदन में लेकर आएंगे। आज डॉक्टर रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कुछ प्रक्रिया बची है, डॉ रमन अध्यक्ष चुने जाएंगे। अध्यक्ष सर्व सहमति से चुना जाता है। वह प्रक्रिया पूरी हो गई है। डॉ. रमन सिंह को भी बधाई।

निर्विरोध चुने जाएंगे  डॉ रमन होंगे, अध्यक्ष

अध्यक्ष मैं अपने हाई कमान के जितने भी नेता हैं, उनका धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोग से मुझे नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया गया, इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे. आम जनता की लड़ाई सदन में लेकर आएंगे। सड़क से सदन तक हम आम आदमी के साथ हैं, किसानों के साथ हैं। जब तक सदन की कार्यवाही चलेगी तब तक आपको कभी नहीं यह लगेगा कि विपक्ष कमजोर है. पूरी ईमानदारी के साथ जनता के मुद्दों को लेकर आएंगे।

मंत्रिमंडल के गठन पर महंत का तंज

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर महंत ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो केवल तीन दिन का है, पता नहीं इनके मंत्री बन पाएंगे या नहीं बन पाएंगे। यह सत्र केवल शपथ में ही जाएगा। डॉ रमन सिंह जब अध्यक्ष चुने जाएंगे तब जाकर पूरी प्रक्रिया शुरू होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर महंत ने कहा कि हमारे लिए 2024 में कोई चुनौती नहीं है।

Post a Comment

0 Comments