छत्तीसगढ़ में डॉ रमन, अरुण साव,ओपी चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्ष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ,
नई दिल्ली /( सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। बैठक में तीनों राज्यों के प्रदेश प्रभारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन प्रभारी बीएल संतोष मौजूद हैं। बैठक में सबसे पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पद की लॉबिंग के लिए दिल्ली पहुंचे बीजेपी विधायकों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात की है। देर रात या अगले दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा की कमान किसे मिले इसकी चर्चा होगी। तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद का व्यक्ति ही सीएम बनेगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नवीन दिल्ली रवाना
तीनों राज्यों में भारी जीत के बाद बीजेपी नेतृत्व ने तीनों राज्यों के चुनाव प्रभारी और बड़े नेता दिल्ली तलब किया है। यही वजह है कि रायपुर में आज होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक ऐन वक्त पर स्थगित कर पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नवीन दिल्ली रवाना हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई बीजेपी के लिए इस वक्त सबसे बड़ी कसौटी ऐसे चेहरे की तलाश है जो अपने राज्य की सभी सीट पर जीत दिलाने की गारंटी दे सके।
बता दे छत्तीसगढ़ में डॉ रमन, ओपी चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्ष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नाम शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा हैं कि यदि राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया को सी एम नहीँ बनाया गया तो छत्तीसगढ़ में में महिला सीएम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का नाम पर मुहर लग सकती हैं वही संघ की माने तो अरुण साव के नाम पर मुहर लग सकता हैं वहीं सी एम पद के प्रबल दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को उनके अनुभव के आधार पर उनके नाम पर मुहर लग सकता हैं। केन्द्रीय रजनीतिक जानकारों की माने तो आगामी 5 महीने में लोक सभा चुनाव हैं मोदी जी रिस्क नहीँ लेंगे। वहीं एमपी में लोक प्रियता के आधार पर शिव राज सिह चौहान, युवाओं की पसंद ज्योतिरादित्य सिंधिया,, डॉ कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर भी मुहर लग सकता हैं। यहाँ चौकाने वाली बात यह सामने हैं की शिव राज सिंह ने कहा कि में सी एम के रेस में शामिल नहीँ हुँ। पार्टी जो दायित्व देगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊँगा। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया, गजेंद्र शिखावत बाबा बालक नाथ का नाम प्रमुख रूप से भी नाम शामिल हैं इन्हीं नामो में से सीएम, डिप्टी सीएम, गृह मंत्री के
क्या नये चेहरे हो सकते हैं तीनों राज्य के सीएम
छत्तीसगढ़ में डॉ रमन, ओपी चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्ष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नाम शामिल हैं।
वहीं एमपी की सीएम के रेस में लोक प्रियता के आधार पर शिव राज सिह चौहान, युवाओं की पसंद ज्योतिरादित्य सिंधिया,, डॉ कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर भी मुहर लग सकता हैं। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया, गजेंद्र शिखावत बाबा बालक नाथ का नाम प्रमुख हैं। इन्हीं नामो में तीनों राज्यो में एक नाम सीएम, डिप्टी सीएम, गृह मंत्री के भी इन्हीं नामो में शामिल हैं ।
सूत्रों की मानें तो दूसरा आधार ये होगा कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार तो वही नेता होगा, जिसकी नाराजगी आम चुनाव में भारी पड़ सकती है। इसलिए मोदी जी आगामी लोक सभा चुनाव को धयान में रख कर किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेंगे। आम सहमति के अलावा इन नामो में अंतिम मुहर केन्द्रीय नेतृत्व का होगा। आपको बता दे तीनों राज्यो में बीजेपी मोदी को चेहरा बनकर चुनाव लड़ा। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। केन्द्रीय नेतृत्व का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
तीन राज्यों में मुख्यमंत्री बनने इन नामों की चर्चा
छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री चेहरे के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव, आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए ओपी चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्ष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का नाम प्रमुख है। इन नामों के अलावा रामविचार नेताम, 8 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर में पार्टी का बड़ा आदिवासी चेहरा केदार कश्यप का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान में सांसद योगी बालकनाथ (अभी विधायक बने) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है। वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे ऐसी चर्चा है।
0 Comments