रायपुर:/( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद अब मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो चुका है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं। इसके साथ ही दोनों डेप्युटी सीएम को भी अहम विभाग दिए गए हैं। आइए जानते हैं, किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।
सीएम साय के पास 5 विभाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, परिवहन और आबकारी विभाग अपने पास रखा है। पहले डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण साथ पीएचई, विधि, और नगरीय प्रशासन विभाग को मंत्री बनाया गया है। गृह विभाग की कमान डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा गया है। इसके साथ ही शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।
क्र. मंत्री का नाम सौंपे गए विभाग के नाम
1 विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, परिवहन और आबकारी विभाग
2 अरूण साव, उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण साथ पीएचई, विधि, और नगरीय प्रशासन विभाग
3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री गृह विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
4 बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग
5 राम विचार नेताम, मंत्री आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग
6 दयाल दास बघेल, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
7 केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग
8 लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग
9 श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग
10 ओ. पी. चौधरी, मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
11 लक्ष्मी राजवाडे, मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग
बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा,
वहीं, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मिला है। इसके साथ ही मंत्री राम प्रचार नेताम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मिला है। मंत्री दयाल दास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है।
श्याम बिहारी जायसवाल को PHE
मंत्री केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। लखन लाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग सौंपा गया है।
लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास
लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास मंत्री ओपी चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सौंपा गया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है। मंत्री टंक राम वर्मा को खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का विभाग सौंपा गया है।
0 Comments