Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CG- स्कूल समय बदला: ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदला, देखिये अब कितने बजे से कितने बजे तक चलेगी कक्षाएं

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है , सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और सरगुजा में स्कूली समय में फेरबदल किया गया है। नये आदेश के मुताबिक अब स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होगा।रायपुर /( सुनील शर्मा) । छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। लिहाजा स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। सरगुजा क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल के समय में फेरबदल किया गया है। नये आदेश के मुताबिक अब स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होगा। सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और सरगुजा से स्कूल के समय में बदलाव की सूचना जारी की गयी है।
एक पाली में लगने वाली स्कूल सुबह 9.45 बजे से 4 बजे तक और शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक 9 बजे से 12.30 बजे तक शनिवार तक 12.45 बजे से 4.15 तक संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक 12.45 से 4.15 तक और शनिवार से 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। हालांकि परीक्षाएं पूर्ववत समय सारिणी के मुताबिक संचालित होगी।

Post a Comment

0 Comments