इसी प्रकार उत्तम बुद्ध भारद्वाज सहायक जिला आबकारी अधिकारी को मंडल सरायपाली, वृत्त सरायपाली, आबकारी जांच चौकी खम्हारपाली का प्रभार सौंपा गया है। सविता रानी मेश्राम सहायक जिला आबकारी अधिकारी को आबकारी नियंत्रण कक्ष महासमुंद, वृत्त बागबाहरा, आबकारी जांच चौकी टेमरी के कार्य का प्रभार दिया गया है। इसी तरह दरस राम सोनी आबकारी उप निरीक्षक को वित्त महासमुंद ग्रामीण एवं शहर, हृदय कुमार तिरपुड़े आबकारी उप निरीक्षक को वित्त महासमुंद आंतरिक, देशी मदिरा भंडारण, भांडागार महासमुंद, नितेश सिंह बैस आबकारी उप निरीक्षक को वृत्त बसना, अनिल कुमार झारिया आबकारी उप निरीक्षक को वृत्त संकरा एवं पिथौरा का दायित्व सौंपा गया है तथा गणेश राम यादव आबकारी उप निरीक्षक को देसी मदिरा भंडारण, भांडागर महासमुंद में संलग्न किया गया है।
0 Comments